Astrobites : Apka Rashifal September 30- October 6th – By Dr.Vishal Arora


जानिए 30 सितंबर से 6 अक्तुबर तक का अपना राशिफल.

30 सितंबर से 6 अक्तुबर तक क्या कहते है आपके सितारे, क्या है पूरे हफ्ते का राशि फल जानिए विशाल अरोड़ा से..

मेष: (ARIES)

मेष राशि वालो के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। अटके कामों के बावजूद प्रणय सम्बन्ध और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। अचानक मिली कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय जिंदगी को पूरी शिद्दत से जिए। यह सप्ताह आमदनी के लिहाज से अच्छा रहने वाला। व्यापार में उठा पटक का माहौल रहने वाला है। नौकरी का प्रयास करने वाले सफलता प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता आएगी। मधुमेह के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें।

मेष राशि वालों के कॅरियर के लिहाज से यह सप्ताह बहुत अच्छा बीतने वाला है। सही दिशा में मेहनत करने से कार्यक्षेत्र में पूर्ण सफलता मिलने के योग हैं। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आपके आर्थिक मसलों के लिए नया सप्ताह बहुत फायदेमंद साबित होने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन के नए स्रोत प्राप्त होंगे, साथ ही अटका पैसा प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल है। अपने जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। नौकरी पेशा लोगों को दफ्तर में काम का दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन यह वर्क प्रेशर कहीं न कहीं आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा।

वृष: (TAURUS)

वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यो में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। जातक के कार्यो में शिथिलता रहेगी। आप इस हफ्ते बुद्धि का उपयोग फालतू के कामो में ज्यादा करेगा। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। सप्ताह के प्रारम्भ में आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन आखिरी में कुछ कमी आएगी। नौकरी करने वालों के लिए अपने सहयोगियों से सम्बन्ध मधुर रखने होंगे। इस समय कोई नया व्यापार न शुरू करें। वैवाहिक जीवन में आपको सुकून का अनुभव होगा। प्रणय सम्बन्धो में गिरावट आएगी। लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सकती है। वृष राशि के लोगों व्यवसाय के लिए सप्ताह अच्छा बीतेगा। जो लोग नया कार्य प्रारंभ करने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए सलाह है कि जल्द से जल्द शुरू कर लें। त्योहारी सीजन का लाभ मिल जाएगा। इस सप्ताह आपके अच्छे व्यवहार के चलते आप पारिवारिक और सामाजिक स्थिति में लोकप्रिय होंगे। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पुराना निवेश लाभ देगा। शेयर मार्केट, कमीशन, एजेंटी के माध्यम से धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा है। इस सप्ताह पारिवारिक कार्यों से यात्राएं होंगी। जीवनसाथी से चल रहा मन मुटाव दूर होगा। सेहत पर ध्यान देना होगा। पेट और मस्तिष्क संबंधी रोग आ सकते हैं।

मिथुन: (GEMINI)

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। नौकरी परिवार के साथ शॉपिंग पर जाना संभव लग रहा है, लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है। दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। जीवनसाथी का सहयोग न मिलने के कारण जातक व्यथित रहेगा जिसके कारण उसे नुकसान सहना पड़ेगा। किये गए प्रयासो में आप असफलता ही पाएंगे। वाहन इस सप्ताह न ही चलायें तो अच्छा है। व्यवसाय में निवेश का यह अच्छा समय नहीं है। नौकरी करने वाले खासकर शिक्षक वर्ग लापरवाही न बरतें। आपसी सहयोग की कमी दिखाई देगी। भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

मिथुन राशि के विद्यार्थी और यंग प्रोफेशनल के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण है। आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बन रही है। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल होंगे, लेकिन इसके लिए आपको अपनी टीम को साथ लेकर चलना होगा। पारिवारिक स्थिति में इस सप्ताह खुशनुमा माहौल रहेगा। परिवार में धार्मिक, मांगलिक कार्य होंगे। आर्थिक स्थिति में बनी हुई कमजोरी इस सप्ताह कुछ हद तक दूर हो जाएगी। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। सेहत को लेकर ये हफ्ता अच्छा रहेगा। बीमारियों पर हो रहे खर्च में कमी आएगी। साथ ही बता दे कि किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा लेंगे।

कर्क : (CANCER)

कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। संयम सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें वरना हानि हो सकती है। धन के लेन-देन में सावधानी अपेक्षित है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते है। व्यावसायिक कार्यो में सक्रियता बढ़ेगी । आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। नौकरी आपके दरवाजे पर दस्तक देकर चली जायेगी। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। वैवाहिक संबंधो में सुधार की सम्भावना है। प्रणय संबंधो में कटुता रहेगी। कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में इस सप्ताह जबर्दस्त तरीके से सुधार आने वाला है। कारोबारी लोग अपने काम को विस्तार देंगे। बिजनेस को बढ़ाने के लिए काफी समय से यदि आप मेहनत कर रहे हैं तो इस सप्ताह उस मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल जाएगा। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। भूमि, भवन, संपत्ति संबंधी कार्यों में लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा। अपनी पार्टनर के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। इस सप्ताह मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। बहुत सी परेशानियां खुद-ब-खुद समाप्त हो जाएंगी। पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-बंधुओं से बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह: (LEO)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। मित्रो से सहयोग मिलेगा जिससे आपकी कुछ परेशानी कम होगी। सामाजिक कार्यों में उपलब्धियां प्राप्त होगी। भाषा का प्रयोग बड़ी सावधानी से करें। निजी सम्बन्धों की स्थिति में थोड़ी मजबूती आयेगी। रोजाना के कार्य करने में असमर्थता महसूस होगी। आमदनी के लिहाज से समय ठीक ठाक है। सर्वाइकल पेन आपको आ सकता है। व्यवसाय के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। नौकरी पेशा लोगो को समय से खुद को परिवर्तन करना पड़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग न के बराबर रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि के नौकरी पेशा लोग इस सप्ताह कार्यस्थल पर किसी आरोप-प्रत्यारोप का शिकार हो सकते हैं। इससे आपके कॅरियर पर बुरा असर पड़ सकता है। मानसिक परेशानियां आएंगी, लेकिन आपको आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करते हुए उनसे निपटना है। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिलना होगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक निवेश करने के लिए वक्त सामान्य है, इसलिए अधिक मात्रा में धन का निवेश करने से बचें। हालांकि आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। इस राशि की स्त्रियों को अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर आएगा। सेहत के लिहाज से यह सप्ताह ठीक रहेगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी।

कन्या: (VIRGO)

कन्या राशि वालों की बदलती परिस्थितियों के कारण आप नई रणनीति बनाएंगे। आपकी छवि में निखार आएगा। भागेदारी में आप में से कुछ नवीन व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं। आप में से जो किसी बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा लेकिन आपको पेट से संबंधित बीमारियों के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। प्रियजनों के साथ लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक होगी। कन्या राशि के व्यापारियों को इस सप्ताह बिजनेस में अच्छा लाभ होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों को कार्य के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। साझेदारी में कोई काम शुरू करेंगे तो आपको लाभ की स्थिति बनेगी। इस सप्ताह अविवाहित लोगों के विवाह की बात बन सकती है। धन संबंधी मामलों के लिए समय अच्छा है। शेयर मार्केट, कमोडिटी बाजार, प्रॉपर्टी में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा चल रहा है। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी को प्रसन्न रखने में कामयाब होंगे। सेहत के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ पर्यटन की योजना बनेगी और उससे आप रिफ्रेश महसूस करेंगे।

तुला: (LIBRA)

तुला राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा माना जायेगा। रिश्तेदारी में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी प्रतिभा आपको सफलता की ओर अग्रसर करेगा। यात्रा का अवसर इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। सन्तान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत है। महिलाओं के माध्यम से धन की प्राप्ति होगी। स्वस्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार करने वालो के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी पाने की कोशिश करने वाले इस सप्ताह सफलता प्राप्त कर सकते है। वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति बानी रहेगी। प्रेम करने वालों के लिए यह समय ठीक रहेगा। तुला राशि के जातकों के कॅरियर को लेकर यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में जितनी अधिक मेहनत करेंगे, उतना लाभ मिलेगा। इस सप्ताह उच्चाधिकारियों के साथ आपकी काफी अच्छी बनने वाली है। किसी महत्वपूर्ण कार्य और निर्णय में परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कमजोर साबित होगा। त्योहारी सीजन होन के बावजूद बिजनेस में मनमुताबिक लाभ की स्थितियां बनती नहीं दिख रही हैं। सेहत के मामले में भी सप्ताह ज्यादा अच्छा नहीं है। पैरों में चोट लगने की आशंका है। वाहन-मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी रखें। प्रेमी-प्रेमिका विवाह बंधन में बंध सकते हैं।

वृश्चिक: (SCORPIO)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। हर किसी पर विश्वास न करें। रिश्तेदारों से मैत्री पूर्ण सम्बन्ध बने रहेंगे। नजदीकी लोगों से सम्बन्धों में और मधुरता आयेगी। यात्रा का प्रसंग बन रहा है। गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आप थकान महसूस कर सकते है। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा है। व्यवसाय करने वाले थोड़ी समझदारी से कम ले। वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं रहेगा। प्रेम करने के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा। कुछ कार्य अच्छे होंगे तो कुछ अटक भी सकते हैं। बिजनेस में नए प्रयोग करने से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस सप्ताह आप किसी प्रकार के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। अपने मित्रों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप विवादित स्थितियों से खुद को दूर रखने का प्रयास करें। इस सप्ताह धन संबंधी किसी स्कीम की तरफ बिना सोचे-समझे आकर्षित नहीं होना है। अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे और किसी महत्वपूर्ण निर्णय में उनकी सलाह मायने रखेगी।

धनु: (SAGITTARIUS)

धनु राशि वालों के लिए सप्ताह सामान्य नहीं रहेगा। इस समय गुरुजनों का सम्मान करें और आशीर्वाद अवश्य लें। मुमकिन है कि घर में आपको अपने बेपरवाह रवैये की वजह से आलोचना का सामना करना पड़े। किसी मामले में दखलनदाजी न करें। मानसिक शान्ति बहुत महत्वपूर्ण है इसके लिए आप किसी बागीचे, नदी के तट या मंदिर पर जा सकते हैं। सप्ताह के प्रारम्भ में आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन समय के साथ गिरावट आ जायेगी। सेहत में समस्या बनी रहेगी । खाने पर विशेष ध्यान दें। इस समय नया निवेश नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। नौकरी करने वाले लोग अपने सहयोगियों से परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में तनातनी का माहौल बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। इस राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए वक्त बेहतर है। लेखन, साहित्य, आर्ट-कल्चर से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट, अनुबंध मिल सकता है। इस सप्ताह परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। सेहत के लिहाज से भी सप्ताह ठीक रहेगा। मानसिक तनाव दूर करने और शारीरिक स्वस्थता बरकरार रखने के लिए योग और मेडिटेशन को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं।

मकर: (CAPRICORN)

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य माना जाएगा। आलस्य न करें वरना कोई कार्य अधूरा रह जायेगा। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। मित्रों से सम्बन्ध मधुर रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मन का आलसपन छोड़ना होगा। नित-नये कार्यों के प्रति मन विचलित रहेगा। आपको मेहनत से ही धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा। नौकरी प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे और नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के अवसर बनेंगे। व्यवसाय के लिए अच्छा समय है उधार देने से बचे। ग्लैमर, फिल्म, मॉडलिंग, फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। इस सप्ताह आपके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति की राह पर आगे बढ़ेंगे। नई भूमि, भवन, वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो जरूर करें वक्त आपके फेवर में है। नौकरीपेशा लोग इस सप्ताह मानसिक परेशानियों से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अच्छा है। परिवार के साथ वक्त बिताने से आपकी मनमुटाव दूर होगा। दांपत्य जीवन के लिए समय अच्छा है। आपसी वैचारिक मतभेद दूर होंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी संत के सानिध्य में मानसिक सुकून महसूस करेंगे।

कुंभ: (AQUARIUS)

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम माना जा सकता है। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगेगा। यह सप्ताह जातक के लिए कार्य के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। छात्रो के लिए यह समय थोडा संघर्ष का रहेगा। पिता का सहयोग आपके जीवन में परिवर्तन लाएगा। यह सप्ताह आमदनी के लिहाज से अच्छा रहने वाला रहेगा। मोटापे के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें। व्यापार में अनिश्चितता का माहौल रहने वाला है ।नौकरी का प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ेगा। जीवन साथी के भरपूर सहयोग से वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए समय थोडा मुश्किल भरा रहेगा। कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी टीम और अधीनस्थों के साथ मिलकर आगे बढ़ना है। इस सप्ताह आपको व्यवहार संतुलित रखना है। सभी के साथ समान भाव से व्यवहार करेंगे तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक पाएगा। इस सप्ताह आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होने वाली है। धन संबंधी मामलों के लिए समय अनुकूल है। प्रॉपटी में निवेश लाभ का सौदा साबित होगा। अपने पुराने मकान को बेचकर नया मकान लेने की योजना बनेगी। आभूषण और वस्त्र खरीदने का योग है। सेहत थोड़ी नरम-गरम हो सकती है। बाहरी खानपान का ध्यान रखें। जीवनसाथी और बच्चों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मीन: (PISCES)

मीन राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ शाम सुखद रहेगी लेकिन ज्यादा खाने और मदिरापान से बचें। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफी फायदेमंद साबित होगी। आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। अत्यधिक व्यस्तता के कारण मानसिक थकान महसूस होगी। नौकरी पेशा वालो के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है। प्रेम करने के लिए अच्छा समय है। मीन राशि वाले जातकों के कॅरियर के लिए समय अच्छा चल रहा है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य को सराहना मिलेगी। उच्चाधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे। अधीनस्थों को साथ लेकर चलना होगा। कारोबारी लोग कार्य विस्तार करेंगे। प्रेम संबंध, दांपत्य जीवन के लिए वक्त अच्छा है। रिश्तों में आई पुरानी खटास दूर होगी। किसी विशेष कार्य के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न् रहेगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। परिवार के साथ सुखद धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष की ओर से कोई उत्साहवर्धक समाचार मिल सकता है। नवदंपतियों के यहां नए मेहमान के आने की खुशियां फैलेगी। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन खानपान का ध्यान रखें। किसी बात का तनाव ना लें।

Dr. VISHAL ARORA
Astrologer, VastuShastri, AstroVastu, Numerology Expert
D-201, Upper Ground Floor,Anand vihar, Delhi-110092
Mail id- varora26@gmail.com
WebSite- www.nirvanajyotish.com
– www.paramvastu.in
Phone No. 9811078889

Related posts

Leave Comments

Sidebar Right